मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बसंतपुरपट्टी स्कूल के समीप मंगलवार की देर शाम बसैठा की ओर से आ रही एक कार ने गांव के ही संजय पासवान को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर बसंतपुर चौक स्थित सकल साह की मिठाई दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान पर खड़े बसंतपुरपट्टी निवासी चुन्नू सिंह एवं पप्पू साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को कब्जे में लेकर थाना ले आई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी सरैया भेजा। इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बसंतपुर चौक के पास अंबारा-बसैठा मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सरैया पुलिस के गश्ती दल ने लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.