भभुआ, जनवरी 4 -- पेज चार की एक नजर खबर सरैया मुंडेश्वरी सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखने व कूड़ा फेंकने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड के सरैया मुंडेश्वरी सड़क पर भवन निर्माण की गिट्टी और बालू रखने और गांव का कूड़ा फेंकने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। जिससे मुंडेश्वरी धाम में दर्शन के लिए कई प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं कुबेर शर्मा और राहुल कुमार ने बताया कि सड़क की चौड़ाई अतिक्रमण से कम होने से आमने-सामने से सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने के लिए मुंडेश्वरी धाम में आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। ए.स. आरक्षण रोस्टर की जानकारी के बिना दे रहे शुभकामना भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत में चुनाव लडने वाले व्यवसायी त्रिस्तरीय ...