मुजफ्फरपुर, मई 19 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया बाजार से होकर गुजरने वाली एनएच-722 मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग में फोरलेन निर्माण कार्य के बजाय बाईपास निर्माण की मांग उठाई गई। सरैया व्यवसाई संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को छपरा स्थित एनएचएआई कार्यालय पहुंचा। संघ के अध्यक्ष शशिकांत साह के नेतृत्व में परियोजना निदेशक को आवेदन दिया गया। व्यवसायियों ने पांच बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सरैया बाजार में सड़क चौड़ीकरण के स्थान पर बाजार के बाहर से बाईपास निर्माण कराने का अनुरोध किया। कहा कि पश्चिमी मुजफ्फरपुर का सरैया बाजार प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां करीब 2500 दुकानों हैं। प्रतिमाह करोड़ों का कारोबार होता है। इस बाजार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दस हजार परिवारों का भरण-पोषण होता है। यह भी पढ़ें- टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को लेक...