मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रम अधीक्षक मुजफ्फरपुर अजय कुमार के निर्देश पर गठित धावा दल ने मंगलवार को सरैया बाजार में जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो होटलों और एक रेडीमेड दुकान से कुल तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल गृह में रखा गया है। धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सरैया शशांक शेखर ने किया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुढ़नी प्रकाश कुमार, बंदरा की तान्या श्री, औराई के अवंत कुमार सहित सरैया थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान टीम ने सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ यह धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.