सरैया बाईपास से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, जून 1 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को सरैया बाइपास से गिरफ्तार किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित मां ने 21 मई 2026 को तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी परेशान करता है। गलत नीयत से हाथ पकड़ कर खींचकर ले जाने लगा और बार बार परेशान करता है। विरोध पर मारपीट करने व गाली, धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। विवेचना से दुष्कर्म की धारा बढोत्तरी की गई। सूचना के आधार पर एसआई अजीत कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार यादव ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.