समस्तीपुर, मई 26 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के निकट सोमवार की सुबह मालवाहक पिकअप नदी में पलट गया। हालांकि किसी की जान माल का कोई नुकसान नहीं होना बताया जा रहा हैं। इसमें चालक घायल हो गए। घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी। बताया गया है कि हाजीपुर की ओर से मुसरीघरारी की ओर गाड़ी जा रहा था। इसी दौरान चालक नियंत्रण हो गया और गाड़ी नदी में पलटी मार दी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...