मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने की हाजत में बंद ऐमा निवासी सौरभ ठाकुर की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी होने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल सीएचसी सरैया ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सक ने सौरभ को गैस्ट्रो की शिकायत बताई है।जानकारी के अनुसार सौरभ ठाकुर एक निजी फाइनेंस कंपनी के लिए सीजर का काम करता है। लोन पर ली गई गाड़ियों की बकाया किस्त वसूलने का कार्य वर्षों से कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर वह मुंगौली में एनएच-722 पर एक बाइक सवार को किस्त बकाया रहने पर रोककर वसूली का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला नहीं सुलझने पर बाइक सवार ने कॉल कर अपने परिजनों को वहां बुला लिया। इस दौरान जमकर विवा...