रामगढ़, जून 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के सरैया टोला में मंगलवार से अयोध्या की टीम के कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहला दिन विश्वामित्र और दशरथ को संवाद दिखाया गया। बताया गया कि इस रामलीला का मंचन सरैया टोला के निवासियों की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रामधन साहू, कन्हैया साव , सूरज प्रसाद , महेश प्रसाद, राज कुमार श्रीवास्तव और ग्रामीण शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...