पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी प्रखंड के सरैया गांव में सतबहिनी देवी मंदिर परिसर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ के तहत रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हुए। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर यज्ञ समिति को प्रोत्साहित किया। यज्ञ समिति ने विधायक का फूल-माला, शॉल और चुनरी भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने श्रद्धालुओं के बीच कलश वितरण कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। विधायक ने इस विशेष मौके पर कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता को मजबूत होती है। यह भी पढ़ें- सीरम गांव में नव-निर्मित संकट मोचन हनुमा...