मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया को सिविल अनुमंडल का दर्जा देने एवं वर्षों से बंद पड़े रेफरल अस्पताल को पुन: चालू कराने की मांग को लेकर प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सदस्यों ने कहा कि सरैया में अनुमंडल स्तर की कई महत्वपूर्ण सरकारी इकाइयां संचालित हो रही हैं, जिनमें पुलिस अनुमंडल कार्यालय, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय, जल संसाधन विभाग, जल निस्सरण अवर प्रमंडल, केंद्रीय जल आयोग का हाइड्रोलॉजिकल ऑब्जर्वेशन साइट, आरईओ तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) का अनुमंडल कार्यालय शामिल हैं। क्षेत्र की भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्ता को देखते हुए इसे सिविल अनुमंडल का दर्जा देने की मांग लंबे समय से की जा रह...