सीवान, जुलाई 18 -- हसनपुरा। प्रखंड के शेखपुरा पंचायत के सरैया गांव निवासी शिक्षक कन्हैया राम के दो पुत्रों तथा नलीन व नितांत ने नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नलिन ने 720 में 491 अंक व ऑल इंडिया जनरल रैंक 102475 तथा एससी श्रेणी में 4518 वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं बड़े भाई नितांत कुमार ने 720 में 471 अंक ऑल इंडिया जनरल रैंक 1,32,364 में एससी श्रेणी में 7,010 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों सगे भाइयों ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई उसरी धनौती स्थित चंद्र बदन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में हुई.वहीं कोटा रहकर परीक्षा की तैयारी की है.इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित अन्य सगे संबंधियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- Success Story...