वाराणसी, मार्च 18 -- चिरईगांव। जाल्हूपुर में संत श्री कच्चा बाबा स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। शुभारंभ बसपा नेता बृजेश यादव ने किया। पहले मैच में रमना की टीम ने 82 रन बनाए। सरैया की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसे सात विकेट से हरा दिया। उसने तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में नवापुरा और भदिवां की टीम आमने-सामने रही। भदिवां की टीम ने 59 रन बनाए। जवाब में नवापुरा की टीम ने पांच विकेट खोकर 60 रन बनाए। दोनों मुकाबलों में दर्शकों का खास उत्साह दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...