सरैया : माइक में दौड़ा करंट, मृदंग वादक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेवा बरहा टोला में शुक्रवार देर शाम बसावन भुईयां बाबा की पूजा के दौरान करंट लगने से मृदंग वादक की मौत हो गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई और अनुष्ठान तत्काल रोक दिया गया। मृतक वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी जुलूम पासवान का 42 वर्षीय पुत्र अरुण पासवान था। बताया जाता है कि बरहा टोला निवासी संजीत राय के घर पुत्री की शादी से पहले बसावन भुईयां बाबा की पूजा आयोजित की गई थी। पूजा संपन्न कराने के लिए वैशाली जिले के लालगंज से भगतों की टीम बुलाई गई थी। पूजा के दौरान माइक पकड़ते ही अरुण पासवान को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। शनिवार को परिजन शव लेकर गांव चले गए। अपर थानेदार मो. नौशाद आलम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.