मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बसंतपुरपट्टी कोन्ही टोला में गुरुवार की शाम महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका महेश कुमार सहनी की पत्नी वर्षा कुमारी (18) थी। वर्षा के मायके वालों ने दहेज की खातिर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वर्षा के पति सहित ससुराल के लोग फरार हैं। वर्षा मधौल निवासी मनोज बैठा की पुत्री थी। वह स्नातक की छात्रा थी। वर्षा ने महेश से 28 मई 2026 को प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा ने बुधवार की दोपहर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। ससुराल वालों ने फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसके...