सरैया : दो बाइक की टक्कर में सत्तू पीसने वाले की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा शुकुल से बेरुआ बंगरा जाने वाली सड़क पर मंगलवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गिंजास सिसवनिया गांव निवासी लाल बाबू साह (55) के रूप में हुई है। वह गांव-गांव में घूमकर सत्तू पीसने और बेचने का काम करता था। मंगलवार को लाल बाबू मोपेड पर सत्तू पीसने वाली मशीन एवं चना लेकर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुकुल बसरा से आगे बढ़ने के दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लाल बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सरैया : दो बाइक की टक्कर में सत्तू पीसने वाले की मौत जबकि दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.