मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार की शाम आंधी और बारिश ने सरैया प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने से जान-माल की भारी क्षति हुई। एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई। कई सड़कों पर घंटों यातायात ठप रहा। सरैया नगर पंचायत के वार्ड 12 में बरगद का विशाल पेड़ एक घर पर गिर गया। उसमें दबकर स्व. महेश पासवान की बुजुर्ग पत्नी फूलमती देवी की मौत हो गई। जबकि मृतका के देवर धनेश्वर पासवान और उसके पुत्र चुल्हाई पासवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला गया। सरैया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो उसका अंतिम संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.