मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीओ के कक्ष में शुक्रवार को राजस्व पदाधिकारी अभिषेक कुमार और गोरीगामाडीह पंचायत के मुखिया पति बिपेंद्र राम के बीच विवाद हो गया। मामले में दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। राजस्व पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि कक्ष में घुसकर मुखिया पति ने बदसलूकी की। समझाने के बाद अन्य लोगों को बुलाकर हंगामा करने लगे। मुखिया पति ने बताया कि जनता की समस्या को लेकर सीओ से मिलने पहुंच था। राजस्व पदाधिकारी बैठे थे। सीओ के संबंध में पूछने पर आरओ ने कहा कि बाहर में पता करिए। परिचय दिया तो आरओ गुस्सा हो गए। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.