सरैयाहाट-हंसडीहा में बदहाल बिजली व्यवस्था पर विधायक ने जताई चिंता
दुमका, जुलाई 24 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट प्रखंड एवं हंसडीहा क्षेत्र में लगातार खराब बिजली आपूर्ति का मामला अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने झारखंड विद्युत संचारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हल्की बारिश या आंधी आने पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जो विभागीय व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है। पत्र के माध्यम से विधायक ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर सरैयाहाट एवं हंसडीहा में बिजली आपूर्ति को सुचारू, स्थिर और नियमित करने की मांग की है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.