सरैयाहाट में 29 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण
दुमका, अगस्त 11 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राई-साइकिल, कृत्रिम अंग, वॉकर सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कुल 29 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एएलआईएमसीओ के सहयोग से किया गया। उपकरण मिलने के बाद दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी देखी गई। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरोज कुमार झा, रिसोर्स शिक्षिका काजल रानी, करुणा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.