सरैयाहाट में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की रफ्तार सुस्त
दुमका, अगस्त 1 -- राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश के बावजूद सरैयाहाट प्रखंड में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा तक पूरी नहीं हो सकी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुमका द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) को पत्रांक-2645, दिनांक 2 जुलाई 2026 के आलोक में 30 जुलाई 2026 तक सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद सरैयाहाट प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों में 31 जुलाई तक समिति का गठन नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के अनेक विद्यालयों में न तो पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हुई है और न ही बैठक आयोजित की जा सकी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: विद्यालय प्रबंधन समि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.