दुमका, अप्रैल 28 -- प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को जेएसएलपीएस की ओर से बागवानी सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू के निर्देश पर मनरेगा बीपीओ संजीव प्रसाद, गौरव कुमार एवं जेएसएलपीएस के बीपीएम मुरारी मोहन दास द्वारा मौके पर मौजूद सभी बागवानी सखियों को मनरेगा द्वारा संचालित आम बागवानी का देख -रेख करने व बेहतर रख रखाव की जानकारी दी गई। इस बबात बीपीओ ने बताया कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी लगाया गया है। जिसके देख -रेख व संचालन की जिम्मेदारी लाभुक व संबंधित रोजगार सेवक के जिम्मे है। यह भी पढ़ें- वन पोषकों को नहीं मिल रही पिछले चार माह से राशि चूंकि एक पंचायत में एक रोजगार सेवक रहने से बागवानी की निरंतर निगरानी...