देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तितमोह गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा विषपान कर लिया । घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तितमोह गांव निवासी मालती देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मालती देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया। सूत्रों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मालती देवी के पुत्र सूरज कुमार शाह ने दी। उन्होंने बताया कि माता-पिता के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.