सरैयाहाट में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का विधायक आज करेंगे उद्घाटन
दुमका, जून 13 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के चरकापाथर स्थित नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन रविवार को किया जाएगा। यह स्टेडियम खेलकूद एवं पर्यटन योजना के तहत आदर्श मध्य विद्यालय के निकट बनाया गया है। इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध होगी और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दुमका जिला अंडर-17 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले का प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सिंगल और डबल दोनों वर्गों के मैच खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें- दुमका के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला बैडमिंटन चैम्पियनश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.