सरैयाहाट में धूमधाम के साथ मना पीएम श्री उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह
दुमका, मार्च 26 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के ककनी गांव स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय ककनी में बुधवार को वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रदीप यादव व विद्यालय प्राचार्य अमित झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, लोक नृत्य, कविता, चुटकुला इत्यादि सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.