सरैयाहाट में टोटो-ऑटो का स्टैंड नहीं रहने से एनएच पर लगता है जाम
दुमका, जून 7 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।एन एच -133 देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट मुख्य चौराहा जहां देवघर, दुमका, गोड्डा, भागलपुर सहित अन्य जगहों के लिए छोटी बड़ी वाहन का आवागमन होता है और ठहराव भी होता है। इस मुख्य चौराहा से ठीक सटे थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्लस-टू उच्च विद्यालय, भारतीय स्टेट बैंक है। यहां स्कूली बच्चे यात्री व राहगीरों का आवागमन व जमावड़ा रहता है। ऐसे मुख्य चौराहा के कई जगहों पर जाम की एक बड़ी समस्या बन गयी है। लोगों को प्रतिदिन कई बार जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। इस मुख्य चौक व बस स्टॉप के आसपास एनएच सड़क किनारे ही अवैध रूप से टोटो-ऑटो की पार्किंग की जाती है। टोटो चालक पेसेंजर के इंतजार में तो अपने वाहन को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते है। कई चालक तो घंटों अपने वाहन को खड़ी कर नास्ता, चाय पीने चले जाते है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.