दुमका, अप्रैल 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बस्ती के विरेन मड़ैया की पत्नी सहेली देवी (32)के साथ मारपीट एवं रूपए छिनतई करने के आरोप में गांव के ही प्रदीप शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, रूबी देवी, सिलावती देवी, उषा कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि 8 अप्रैल की रात्रि वह घर में खाना बना रही थी और उसका पति गांव की ओर गया था। तभी जमीन विवाद को लेकर उक्त आरोपी सभी हाथ में लाठी,डंटा, रॉड लेकर उसका घर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। उसी दौरान प्रदीप शर्मा ने उसे जान मारने की नियत से उसके ऊपर रॉड से प्रहार कर दिया। जिससे वह बाल -बाल बच गयी। जब वह चिल्लाने लगी तभी उपेन्द्र शर्मा ने उसका ब्लाउज फाड़ दिया। तभी हो हल्ला सुन उसके पति के साथ भी सभी मारपीट करने लगे। मारपीट में उसे और उसके पति को गंभीर चोट लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.