सरैयाहाट में अवैध आरा मिल में छापेमारी
दुमका, मई 22 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट थाना के जोकी गांव में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की की गयी है। सरैयाहाट के जौकी गांव में दो अलग-अलग जगहों पर वन विभाग द्वारा शुक्रवार को अवैध आरा लकड़ी मिल में छापामारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में लाखों की लकड़ी व मिल के समानों को जब्त किया गया। साथ ही लकड़ी मिल को ध्वस्त कर दिया। वन विभाग के वरीय पदाधिकारी में आईएफएस पुष्कर काले व रेंजर एसडी सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। लकड़ी में सांगवान, सिसम, सहित अन्य लकड़ी भारी मात्रा में जब्त किया गया। विभाग द्वारा सभी उक्त मिल से ट्रेक्टर व पीअप द्वारा लकड़ी को ले जाया गया। यह भी पढ़ें- घर पर छापा मार बरामद की खैर के गिल्टे, बाइक और साइकिल भी जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.