दुमका, जून 22 -- सरैयाहाट -बिसनपुर गांव स्थित नाग बासुकी मंदिर में मंगलवार को पंढार हो रहा है। पंढ़ार में विधि विधान से पूजा पाठ की सभी रस्म पूरी की जाएगी। पंढार के बाद मंदिर में बीते 15 दिनों तक विशेष पूजा -पाठ होगी। इस दौरान इस इलाके के अधिकांश घरों में मांसाहार पुर्ण रूप से बंद रहता है। खीर भी नहीं बनता है। 15 दिनों के इस विशेष पूजा के बाद अंतिम दिन मंदिर में बांस की बनी डाली, लावा व पुजन सामग्री चढ़ाया जाता है। लोगों का कहना है कि किसी व्यक्ति को अगर सर्प डंस लेता है तो यहां मंदिर में पूजा पाठ कर यहां का नीर पिलाने से उसकी जान बच जाती है। यह भी पढ़ें- पंढार के साथ आज शुरू हो जाएगा सुखजोड़ा नाग की पूजा पूजा के 15 दिन बाद अन्तिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ से यहां एक बड़ा सा मेला लगता है। यह मंदिर बिहार बोर्डर पर होने की वजह से बिहार क्षेत्...