दुमका, जून 20 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना अन्तर्गत टोल प्लाजा के निकट सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। यह घटना शनिवार को हुई। घायलों में एक मुकुन्द राज (32) रीति राज (38) शामिल है। दोनों ही घायल युवक बिहार बांका जिले के पेर गांव के रहने वाले है। जानकारी मिली कि उक्त दोनों युवक स्कूटी पर सवार देवघर से गोड्डा जा रहे थे कि रास्ते में टोल प्लाजा के समीप सियार को बचाने में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तभी एन एच एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो गंभीर, रेफर जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को रिलीज कर दिया है। यह भी पढ़ें- ...