वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। सरैयां (जैतपुरा) के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एके-47 राइफल और गोलियों से भरी मैगजीन मिलने की सूचना पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में डीसीपी काशी, एडीसीपी, एसीपी चेतगंज मौके पर पहुंच गए। घंटों ट्रैक के आसपास निरीक्षण किया। आरपीएफ और जीआरपी को भी बुला लिया गया। घंटों जांच के बाद पता चला कि राइफल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की है। वह चुनावी ड्यूटी में प.बंगाल जा रही सीआरपीएफ की टुकड़ी में शामिल था। सरैयां से ट्रेन के गुजरने के दौरान राइफल गिर गई थी। घटनाक्रम के अनुसार पुलिस के अनुसार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे तो उन्हें राइफल गिरी देखी। उन्होंने जैतपुरा थाने के फैंटम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते को जब पता चला कि असलहा एके-47 है और मैगजीन गोलियों से भरी है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.