उन्नाव, मई 5 -- शुक्लागंज, संवाददाता। बैराज मार्ग स्थित सरैयां रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है, लेकिन रेलवे विभाग के धीमे काम के चलते परियोजना की समयसीमा पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 150 करोड़ रुपये की इस संयुक्त परियोजना में राज्य सेतु निगम और रेलवे विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई तक सारा कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।सेतु निगम ने अपना लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब केवल पुल पर रेलिंग लगाने और रंगरोगन का कार्य शेष है। सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन ने बताया कि रेलिंग, रंगरोगन समेत अन्य कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- केसरीखेड़ा क्रासिंग पर पांचवां गर्डर रखा गया उन्होंने कहा कि रेलवे के कार्य की वजह से हैंडओवर में दे...