भभुआ, मार्च 30 -- सामुदायिक भवन में बैठकर योजनाओं का काम निपटा रहे हैं जनप्रतिनिधि व कर्मी भगवानपुर, सरैया और रामगढ़ में भी पंचायत सरकार भवन का पूरा नहीं हुआ काम (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सरैयां पंचायत में अबतक पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा सरैयां के मसही गांव में पहाड़ की तलहटी में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन की पहली मंजिल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए पिलर का काम शुरू कराया गया है। पंचायत के मुखिया उमेश दुबे का कहना है कि पंचायत सरकार भवन की अबतक सुविधा नहीं मिलने से सरैयां पंचायत का कार्य सरैयां गांव के सामुदायिक भवन में बैठकर करना पड़ता है। लेकिन, अब आशा है कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार...