सीवान, अक्टूबर 3 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाने के सरैयां में मंगलवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। मामला इतना तूल पकड़ा कि पत्थरबाजी होने का मामला हो गया। वहीं घटना को लेकर गांव में अलग माहौल कायम हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पहले से चल रहे विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग पूछताछ करने गए थे। तभी दूसरे पक्ष से नोक झोंक हो गयी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गयी। उसके बाद पत्थर बाजी और फायरिंग की बात हो गयी। इस मामले में थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने कि गोली लगने की सूचना केवल अपवाह है। घटना के बाद घटना स्थल गया उसके बाद अस्पताल गए। जहां जांचोपरांत फायरिंग की सूचना गलत साबित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.