कुशीनगर, मार्च 6 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।करीब दो माह पूर्व 12 जनवरी को कप्तानगंज कस्बे के मंगल वाली बाजार में सरेआम कई राउंड फायरिंग करके आसपास के क्षेत्र में दहशत और आतंक फैलाने के मामले में सह अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरोह का सरगना और मामले का मुख्य अभियुक्त सभासद अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने घटना के बाद ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था मगर फरार बदमाश पुलिस के लिए अब भी सरदर्द बने हुए हैं।पुलिस ने घटना के सह अभियुक्त सुग्रीव खरवार उर्फ गोलू निवासी घुघली थाना घुघली जनपद महाराजगंज को 4 मार्च को होली पर्व मनाने के दौरान घुघली बाजार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कप्तानगंज पुलिस ने तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में वांछित व मुख्य सरगना सभासद संजय पटेल की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.