सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के रघरपुरा-कबरा गांव स्थित सरेह से गुरुवार को एक जली हुई लावारिस बाइक मिलने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी तरह जली अवस्था में पड़ी बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आयी। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार ग्रामीण सरेह की ओर गए थे। जहां उन्हें एक बाइक जली हुई हालत में दिखाई दी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक पूरी तरह जल चुकी है। इससे उसकी पहचान करना कठिन हो रहा है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक किसकी है और किन परिस्थितियों में वहां पहुंची। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों से हाल में चोरी हुई बाइकों के संबंध में भी जानकारी खंगाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.