सरेसर में ट्रेन की चपेट में आने से महिल की मौत
चंदौली, अप्रैल 17 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के पास डीडीयू-पटना रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। इसमें मृतका की पहचान मुगलसराय कोतवाली के भोगवार गांव निवासी विक्रम पटेल की 48 वर्षीया पत्नी राजमनी देवी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार राजमनी अलसुबह करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.