सरेशाम किसान की गोलियां बरसाकर हत्या
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- चोला थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी किसान की कार सवार हमलावरों ने सरेशाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। सरेआम हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मामला जमीन से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान मुकेश सोलंकी उम्र 55 वर्ष पुत्र सोहन सिंह सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव से बाहर स्थित श्मशान घाट के पास अपने खेतों पर टहलने गये थे। उसी दौरान कार सवार हमलावर वहां पहुंचे। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मुकेश सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। किसान की हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.