सरेराह हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर पिस्टल से की फायरिंग
प्रयागराज, मई 30 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। आवास विकास कॉलोनी झूंसी के तिरंगा चौराहे पर शनिवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया लेकिन मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी सरेआम गोली चलाते हुए दिख रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन गोस्वामी शनिवार सुबह तिरंगा चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आया था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से सरायइनायत के सरायचाचक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर माधवेंद्र सिंह उर्फ जेलर साथियों संग वहां पहुंचा। पहले पवन से उसकी कहासुनी हुई फिर माधवेंद्र ने गाड़ी से पिस्टल निकालकर पवन पर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए और मौके से फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.