फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर जीटी रोड पर पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर बीच सड़क युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर छेड़छाड़ करने वाले शोहदे अमन सैयद को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक अमन सैयद युवती का बैग खींचते हुए उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाता नजर आ रहा है। युवती लगातार विरोध करती दिख रही है, जबकि युवक जिद पर अड़ा रहता है। इस दौरान युवक खुद को युवती का परिचित बता रहा है। बीच सड़क हुए इस हंगामे से मौके पर भीड़ जमा हो गई था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.