बुलंदशहर, जनवरी 31 -- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी युवती, जो निजी कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है, ने बताया कि 28 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह कमालपुर चौराहे पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद फैद उर्फ लंगड़ा पुत्र आसिफ व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी स्कूटी रोक ली। कारण पूछने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की। आरोप है कि फैद ने युवती का गला पकड़कर थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर जमीन पर गिराया और लात मारी। इसी दौरान चौराहे पर आटा पिसवान...