उन्नाव, अप्रैल 1 -- पुरवा। एक शोहदे ने सरेराह छेड़खानी करते हुए युवती का हाथ पकड़ लिया। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग ललकारते हुए दौड़े तो आरोपित धमकी देते भाग निकला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज आरोपित को गिरफ्तार किया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के मुताबिक, मंगलवार सुबह वह छोटी बहन को कोचिंग छोड़कर लौट रही थी। कोचिंग के पास ही क्षेत्र का मनीष मौजूद था। उसने पीछे से आकर जबरन हाथ पकड़ लिया। छेड़खानी करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों दौड़े तो आरोपित धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता रोते हुए पिता के साथ कोतवाली पहुंची, जहां आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल भवन कुमार मौर्य ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.