सरेराह युवक को डंडों से पीटा
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर की नानक पुलिस चौकी के पास अर्जुन नगर गेट पर दबंगई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का क्षेत्र के एक राजनीतिक व्यक्ति से गहरा संबंध बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने दो युवकों को बेल्ट से पीटकर लहूलुहान किया हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों में समझौता किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.