सरेराह महिला से अश्लील हरकत करने में दो आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
अमरोहा, जून 20 -- थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव में बाइक सवार युवकों ने गुरुवार को खेत पर जा रही महिला को रोककर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी महिला घर से पैदल खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए फब्तियां कसनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची एंटी रोमियो टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी दीनदयाल निवासी गांव शहबाजपुर और सुरेंद्र निवासी बीजलपुर के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.