मुरादाबाद, मार्च 2 -- कोतवाली पुलिस ने छह दिन पहले महिला से बैग छीन कर भागने वाले बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर छीने गए बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 24 फरवरी को मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी हेमलता पत्नी शिशुपाल ई-रिक्शा से लालपुर गोसाई जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र में ठाकुरद्वारा- सुरजन नगर मार्ग पर जयपुर मोड़ के निकट अनन्या फिलिंग स्टेशन के पास एक बाइक सवार युवक ने उनके हाथ से बैग छीन लिया था। बैग में एक ब्रांडेड कंपनी का टेबलेट, एक मोबाइल फोन और 5000 रुपया नकद थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव अमिया बढ़इयो वाला निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि सचिन के परिवार में अधिकांश लोग सरकारी नौकरियों पर है और सचिन के पिता ने उसको एक शोरूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.