अंबेडकर नगर, फरवरी 18 -- दुलहूपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के सवरगह गांव में एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मोनू पुत्र अनिल का गांव की राधिका से कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसी रंजिश चलते मोनू ने महिला की सरेराह पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष जैतपुर थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.