उरई, अप्रैल 12 -- कोंच। संवाददाता कोंच नगर में रविवार उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब कुछ शराब के नशे में धुत लोगों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा कर दिया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोग एक-दूसरे पर चप्पल तक बरसाने लगे, जिससे मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में धुत लोग एक-दूसरे को गालियां देते हुए लंबे समय तक विवाद करते रहे। इस दौरान आसपास के लोग भी तमाशबीन बनकर जमा हो गए, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। कई राहगीरों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन नशे में होने के कारण विवाद कर रहे लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। काफी देर तक हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.