सरेराह बाघ की चहलकदमी से दहशत, गश्ती दल सतर्क
बिजनौर, जून 30 -- सड़क पार करते बाघ की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर बाघ को देखकर लोग खासे रोमांचित हो रहे हैं। अनेक लोगों ने कॉर्बेट प्रशासन से बाघ को जंगल में खदेड़ने की मांग की है। पुराना कालागढ़-नई कालोनी मार्ग स्थित इण्टर कॉलेज के समीप बाघ को चहल कदमी करते देखा जा रहा है। सड़क किनारे बाघ की लगातार मौजूदगी से लोगों में दहशत व्याप्त है। सोमवार को रात सूखा स्रोत के समीप अचानक एक बाघ सड़क पर आ गया। बाइक द्वारा नई कालोनी जा रहे संजय तथा रमेश बाघ को सड़क देखकर घबरा गए। शोर-शराबा करने पर बाघ सूखा स्रोत के समीप झाड़ियों के पीछे चल गया। दूसरी ओर आसपास इलाके के लोग वाहनों से आवाजाही करके सड़क के किनारे बाघ को देखकर खासे रोमांचित हुए। बताते चलें कि शाम ढलते के बाद हिरणों के झुण्ड तथा बाघ के दीदार करने के लिए यहां भारी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.