सरेराह बमबाजी करने के आरोप में मुकदमा
प्रयागराज, मई 14 -- सदर बाजार चौराहे पर रविवार देर रात बम चलाने के आरोप में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमले में घायल दो युवकों का इलाज कराया जा रहा है। सरेराह हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। अशोक नगर के मऊसरैया निवासी जावेद ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि 11 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने भाई अभिषेक और साथी इरफान के साथ सदर बाजार चौराहे के पास पहुंचा, तभी छोटू पठान, कतलू, विकास और मनीष ने उन पर बम से हमला कर दिया। हमले में जावेद और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.