सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर इलाके में बेखौफ बदमाश ने लूट की नीयत से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान सुजय सिंह के पुत्र मयंक कुमार सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मयंक गोयनका कॉलेज से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोककर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना नगर थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधी की पहचान के प्रयास में जुटी है। घायल मयंक को इलाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.