बाराबंकी, जनवरी 24 -- फतेहपुर। कार चालक को कार से उतरकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसपर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला फैय्याजपुरा निवासी अरबाज कार चालक हैं। 12 दिसंबर 2025 की रात वह एक विवाह समारोह से कार मालिक के परिवार को घर से छोड़कर वापस जा रहा था। इस बीच पटेल चौराहे के निकट सड़क पर बाइक खड़ी थी। आरोप है कि बाइक हटाने के लिए उसने हॉर्न बजाया तो शुभम, आयुष ने कुछ युवकों के साथ उसे कार से घसीट कर नीचे उतारा और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर दो नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.